INDIA- AUSTRALIYA SERIES

कल भारत ऑस्ट्रेलिया का एक दिवसीय मैच हुआ कोई खास लड़ाई देखने को मिली नही,कारण ये है भारत के नपी तुली गेंदबाजी,हालांकि दोनो टीम में मुख्य खिलाड़ी नही थे, दोनो टीमें अपनी टीम को टेस्ट कर रही हैं,पेपर पर ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड बहुत मजबूत नजर आ रही हैं दोनो टीमों के पास बॉलिंग ऑप्शन अच्छे हैं उनके बैट्समैन और all rounder भी गेंद डाल लेते हैं ,हमारे यहां यही प्रोब्लम है ,अच्छे ऑलराउंडर की कमी है, हमारे पास सिर्फ जडेजा और हार्दिक ही ऑलराउंडर की श्रेणी में आते हैं उसमे से भी जडेजा के बल्ले से रन बहुत कम आ रहे हैं,कल में मैच में कुछ पॉजिटिव जरूर है एक तो मोहम्मद शमी की अच्छी गेंदबाजी, अश्विन ने भी ठीक गेंदबाजी की, तीसरा पोसिट्व है ऋतुराज की अच्छी गेंदबाजी, अब सवाल ये है की किसकी जगह ऋतुराज को टीम में अंदर लाया जाए ओपनर के रूप में या टीम में, एक जगह खाली है पटेल की उसकी जगह आश्विन अगर ले लेता है तो शार्दूल की जगह ऋतुराज को टीम का हिस्सा बनाया जा सकता है, श्रेयश अय्यर से कुछ खास हो नही रहा है और फिटनेस भी सही नही है,कल आसान कैच का छोड़ना और फिर मुस्कुराना सही नही है,शार्दूल ठाकुर की जगह टीम में नही बनती है, भारत को तीनों फास्ट बोलर और दो स्पिनर के साथ उतरना चाहिए,क्योंकि श्रीलंका की तरह भारत की पिचेस नही हैं यहां ना तो ज्यादा बाउंस मिलेगा और ना ही गेंद हिलेगी, ऐसे में ज्यादातर स्कोर 300 या उससे ज्यादा के होंगे,अब अगर हम कहीं गेंदबाजी में कॉम्प्रोमाइज करते हैं तो 40 से 50 रन ज्यादा दे देंगे शार्दूल के भरोसे या हार्दिक के भरोसे हम 20 ओवर्स नही रख सकते हैं, हार्दिक जितने प्रभावशाली दिख रहे थे श्रीलंका में वैसे भारत में नही दिखेंगे, ऐसे में हम इन दोनो पर ज्यादा विश्वास नहीं कर सकते, दो स्पिनर के साथ जाना ही होगा कई मैच में तीन भी खिलाने पड़ सकते हैं विकेट को देखते हुए, पर किसी भी तरह गेंदबाजी में भारत कॉम्प्रोमाइज ना करे क्योंकि रनो का पीछा करने के लिए हमारे पास अब धोनी और युवराज नही हैं,हम तभी जीत पाएंगे जब हम सामने वाली टीम को 300 के नीचे आउट कर दें,2011 वर्ल्ड कप में 3 से 4 खिलाड़ियों में बहुत अच्छा परफॉर्म किया था,उसमे गंभीर, सचिन,युवराज,जाहिर खान ,थे,अब इस टीम में कौन हीरो बनता है ये देखने वाली बात होगी, भारत के सामने ऑस्ट्रेलिया,इंग्लैंड की टीमें चुनौती पेश करेंगी ये दोनो टीमें बहुत मजबूत नजर आ रही है, मेरी नजर में इंग्लैंड फिर से वर्ल्डकप की मजबूत दावेदार है ,भारत की परफॉर्मेंस बैट्समैन पर निर्भर होगी, subhmaan गिल और विराट,और केएल राहुल पर नजर रहेगी, पर मैच अगर जीतना है तो रोहित और हार्दिक जडेजा को शानदार खेल दिखाना होगा,आखिरी 10 ओवर में हमको 50 से 70 रन का टारगेट रखना ही होगा उसके हिसाब से रणनीति बनानी होगी।

Popular posts from this blog

India- Pakistan match - Asia Cup

worldcup - India Pakistan